फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The young man was brutally beaten by the wedding party.

Maharajganj News: युवक को बरातियों ने बेरहमी से पीटा

Wed, 26 Nov 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The young man was brutally beaten by the wedding party.
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में निचलौल से घर लौट रहे युवक की कुछ बारातियों ने गोलबंद होकर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर मंगलवार को दो लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सिधावे निवासी जगत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 23 नवंबर की रात उनका लड़का पिन्टू निचलौल से घर लौट रहा था। अभी वह गांव के बाहर सड़क पर पहुंचा था। इसी बीच देखा कि गांव के ही रहने वाले मणी पटेल और गांव में आए हुए बारात के कुछ लड़कों के बीच हाथापाई हो रही है। इस दौरान लड़का रुककर बीच बचाव करने की कोशिश करने लगा, जिससे आक्रोशित बारातियों ने गोलबंद होकर लड़के के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। फिर जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी भोला और बलराम सहित कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed