फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The work was about to be completed when a four-inch wall burst and the roof collapsed.

Maharajganj News: काम पूरा होने वाला था तभी फटी चार इंच की दीवार, ढह गई छत

Thu, 28 Dec 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
The work was about to be completed when a four-inch wall burst and the roof collapsed.
फरेंदा/कोल्हुई। रूदलापुर में बुधवार को दिन में करीब चार बजे निर्माणाधीन छत गिरने की सूचना से लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग मजूदरों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। वहां का नजारा देखकर दंग हो गए। छत के नीचे दबे लोग बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकलवाया। देर शाम तक बचाव राहत कार्य चलता रहा।
विज्ञापन


कोल्हुई क्षेत्र के रूदलापुर गांव में एक मैरिज हाल का छत लग रहा था, जहां करीब 40 मजदूर छत लगाने का काम कर रहे थे। छत का काम पूरा होने ही वाला था चार इंच की दीवार अचानक फट गई और छत भर भराकर गिरने लगा। छत गिरता देख कई मजदूर भाग गए, जबकि छत के नीचे करीब 12 मजदूर दब गए। इसकी जानकारी होने पर अगल-बगल से काफी संख्या में लोग जुट हो गए। लोगों की भीड़ को देखकर नीचे दबे मजदूर जान बचाने की गुहार लगा रहे थे। इसके बाद बचाव कार्य में सभी लोग जुट गए। जिसमें अधिकांश मजदूरों को निकाल लिया गया। इसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं। जेसीबी की मदद से जब मलबा हटाया गया तो नीचे दबे करीब दस लोगों को बाहर निकाला गया। कई मजदूर स्वयं ही प्रयास करके बाहर आ गए।
विज्ञापन


पिलर पर लगाया जा रहा था पांच हजार एरिया का छत

रूदलापुर में बुधवार को छत लगाते समय बड़ा हादसा हो गया। जहां पर पांच हजार एरिया का छत पिलर पर लग रहा था। पिलर के किनारे चार इंच की दीवार बनी थी। छत लगाते समय करीब 30 मजदूर उपर थे। नीचे बल्ली देखने का काम भी कुछ मजदूर कर रहे थे। रूदलापुर में राम अवतार मैरिज हाल करीब एक माह से बनवा रहे थे। जहां बुधवार को छत लगने का कार्य तेजी से हो रहा था। छत लगने का काम पूरा होने वाला था कि घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे में अपनों को तलाश कर रही थीं आंखें
फरेंदा। कोल्हुई क्षेत्र के निर्माणाधीन छत गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजन अपनों को ढूंढते हुए घटनास्थल तक पहुंच गए। जहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मलबे के नीचे दबे लोगों में अपने परिजनों को तलाशते रहे है। देर शाम तक कुछ लोगों का पता नहीं चला तो उनके घरों में हाहाकार मचा हुआ था। बचाव कार्य में जुटे लोग मलबे में कुछ और लोगों के हाेने की आशंका जता रहे थे। सायं करीब सात बजे एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गई। देर शाम तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था। अंधेरे के कारण बचाव कार्य करने में परेशानी हो रही थी। देर रात तक लोगों की भीड़ मौके पर लगी रही।
डीएम व एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
कोल्हुई। रूदलापुर की घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। देर शाम डीएम अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य कर रही टीम को शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव कार्य के लिए कई टीमें लगी हैं।
रमाशंकर के परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित
मजदूर रमाशंकर लिंटर लगाते समय मौके पर थे लेकिन घटना के बाद रमाशंकर का पता नहीं लग सका था। उनके परिजन अनहोनी को लेकर चिंता में रहे। बचाव कार्य कर रही टीम भी उनके साथ अन्य लोगों की तलाश में जुटी रही। मौके पर कई एंबुलेंस खड़ी थीं। जबकि जेसीबी मशीनें मलबा हटा रही थीं।

घटना की जांच कराई जाएगी। घायलों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराया जा रहा है। मृतकों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद दी जाएगी। बचाव राहत कार्य में कर्मी लगे हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम तैनात है।
-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed