फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The woman is consulted and examined in the district hospital.

Maharajganj News: महिला में परामर्श, जिला अस्पताल में होती है जांच

Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The woman is consulted and examined in the district hospital.

विज्ञापन
-गर्भवती को जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष तक पहुंचने में होती है समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवतियों को जांच कराने में परेशानी होती है, क्योंकि यहां पर जांच की सुविधा नहीं है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। इससे उन्हें दिक्कत होती है।
जानकारी के अनुसार, जिला महिला अस्पताल में काफी जद्दोजहद के बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू तो हुई, लेकिन पिछले एक साल से फिर बंद हो गई है। इस कारण गर्भवतियों को जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अधिकतर गर्भवती महिलाओं का इलाज बिना अल्ट्रासाउंड जांच के नहीं हो पाता है। इस कारण यह एक जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन इसकी सुविधा जिला महिला अस्पताल में नहीं होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण अधिकतर महिलाएं निजी सेंटरों से अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए मजबूर हैं। निजी सेंटरों पर एक बार अल्ट्रासाउंड जांच कराने पर 500-600 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। चंद्रावती देवी ने बताया कि भीड़ के कारण बाहर निजी सेंटर पर जाकर जांच करानी पड़ती है। अगर अस्पताल में सुविधा मिलती तो समस्या नहीं होती। इसी तरह से सविता ने बताया कि महिला अस्पताल में परामर्श लेने के बाद जांच के लिए अस्पताल आना पड़ा। यहां भी समय से जांच हो जाए, कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एपी भार्गव ने बताया कि गर्भवती को समस्या न हो, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। रक्त जांच के लिए नमूना महिला अस्पताल में ही लिया जाता है, लेकिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा जिला अस्पताल में मिलती है। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed