फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The weather will remain pleasant for a week

Maharajganj News: एक सप्ताह तक मौसम रहेगा मेहरबान

Wed, 21 May 2025 07:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 May 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain pleasant for a week
महराजगंज। पिछले सप्ताह तक मौसम की तल्खी के कारण बढ़े तापमान को झेलने के लिए मजबूर लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी आठ से 10 दिन तक मौसम नर्म बना रहेगा। छिटपुट बारिश का दायरा भी शुक्रवार से बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह तक कड़क धूप और हवा की अधिकता से अधिकतम तापमान में बेतहाशा वृद्धि और हीटवेव की स्थिति बनी हुई थी। तापमान 42 डिग्री तक जा पहुंचा था। न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से उमस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन रविवार से बदले मौसम के कारण तेज हवा के बीच हल्की बारिश के चलते मौसम में नर्मी लौटी है। बुधवार की सुबह तेज हवा के साथ सुबह आठ से 10:30 बजे से हल्की बारिश हुई। हवा के कारण मौसम सुहाना हो गया था। इसके बाद धूप तो जरूर हुई, लेकिन लोगों को इससे विशेष परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों की बात करें तो जनपद के मौसम में नर्मी बनी रहने वाली है जो किसानों के लिए मुफीद साबित होगी। धान की नर्सरी डालने के लिए उन्हें खेतों में अधिक पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार के मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उड़ीसा की तरफ द्रोणी पश्चिमी विक्षोभ है। इसके समागम से आगामी आठ से 10 दिन तक मौसम नर्म रहेगा। 23 मई से महराजगंज में तेज हवा बारिश व वज्रपात का दायरा बढ़ेगा। नेपाल से सटे जनपदीय हिस्से में ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
-अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed