फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The villagers spent the night in fear of the leopard.

Maharajganj News: तेंदुए के खौफ में ग्रामीणों की दहशत में गुजरी रात

Wed, 17 Jan 2024 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 17 Jan 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
The villagers spent the night in fear of the leopard.
परसामलिक। उत्तरी चौक वन रेंज के घोड़हवा बीट के जंगल के पास के गांव सेखुआनी टोला नौडिहवा में ईंट भट्टा पर मंगलवार को तेंदुए का पद चिह्न दिखाई दिया। इसके बाद भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर, ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर वन कर्मी भी पहुंचे। आसपास खोजबीन की लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल सका। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ईंट भठ्ठे पर तेंदुए का पद चिह्न दिखने के बाद वनकर्मी आसपास के ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए जंगल के किनारे गश्त कर रहे हैं। सेखुआनी, नौडिहवा, शंकरपुर, शिवपुरी, तरैनी, महरी आदि गांव रात में ग्रामीण घरों के अंदर दरवाजा बंद कर दहशत में पूरी रात गुजारी। ग्रामीण जयप्रकाश त्रिपाठी, अरूण कुमार सिंह, रमेश यादव, गुड्डू चौबे, नजीर अहमद, हेमेंद्र कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुए के भय से रात में नीद नहीं आई। खेत खलिहान आने-जाने में भय लग रहा है कि कहीं झाड़ी में छिपा तेंदुआ वार न कर दें।
विज्ञापन


उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट के फारेस्टर जितेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि आसपास के गांव वालों को रात के समय कोहरे में अनावश्यक इधर-उधर नहीं घूमने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed