{"_id":"649743ea754b0bedf8095704","slug":"the-villagers-caught-the-kotdar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-699-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकारी राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकारी राशन बेचने जा रहे कोटेदार को ग्रामीणों ने पकड़ा
Sun, 25 Jun 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
मामले में कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों ने शिकायत मंडलायुक्त से की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के ग्राम सभा अगया के कोटेदार द्वारा सरकारी राशन को बेचने के लिए बाजार ले जाते समय ग्रामीणों न पकड़ लिया। जिसको स्थानीय थाने पर सुपुर्द कर सूचना आपूर्ति अधिकारी को दिया। पुलिस पांच दिन बीत जाने के बाद के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने शिकायत मंडलायुक्त से की।
ग्रामीणों में नरेंद्र नाथ यादव, रामकेवल, रामकिशुन,श्यामू, संतोष चौधरी,मनोज गिरी व प्रेम मिश्रा सहित कई लोगों ने मंडलायुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम अगया में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले के कोटेदार दिनेश कुमार ने मई महीनें का खाद्यान्ह वितरित नहीं किया गया। 20 जून की रात में आठ बजे के करीब राशन को पिकअप पर लाद कर बेंचने के लिए ले जा रहे थे कि ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ कर सूचना थानाध्यक्ष पुरदंरपुर को सूचना दिया। जिस पर पुलिस पहुंच कर राशन लदी पिकअप को लेकर थाने ले आई। घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरंदरपुर पुरूषोत्तम राव ने बताया कि रिपोर्ट विभाग को भेज दिया गया था। जिसकी जांच विभाग कर रहा है। वहीं आपूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप शाही ने बताया कि गांव में पहुंच कर जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।