{"_id":"695eb5f820f8175e1b0662b1","slug":"the-village-head-submitted-a-memorandum-to-the-tehsildar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-168591-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राम प्रधान ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राम प्रधान ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ब्लॉक मिठौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवा राजा में मनरेगा योजना के तहत निर्मित चक मार्ग को अवैध रूप से काटकर निजी खेत में मिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने सदर तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम प्रधान ऋताशाल के अनुसार, दीनानाथ के खेत से पिपरहिया बाबा स्थान तक चक मार्ग पर मिट्टी डालने का कार्य 15 दिसंबर से शुरू कराया गया था। कार्य प्रारंभ होने के मात्र चार दिन बाद ही रात्रि में गांव के एक व्यक्ति ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर चक मार्ग के दक्षिणी हिस्से से लगभग तीन-चार फीट चौड़ी सड़क को काटकर अपने खेत में मिला लिया। ऋताशाल कन्नौजिया ने आरोप लगाया कि मामले की सूचना तुरंत लेखपाल को दी गई। लेखपाल 22 दिसंबर को सुबह मौके पर पहुंचे, लेकिन न तो चक मार्ग का सीमांकन किया गया और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई। इससे पहले सदर एसडीएम को भी शिकायत पत्र सौंपा गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान का कहना है कि आरोपी पक्ष से उन्हें धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है।