फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The vehicle went out of control and fell into a pit after the dog jumped on the steering wheel.

Maharajganj News: स्टेरिंग पर कुत्ता कूदने से वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी

Fri, 17 May 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
The vehicle went out of control and fell into a pit after the dog jumped on the steering wheel.
निचलौल। थाना क्षेत्र के चौक निचलौल मार्ग स्थित गांव बाली के करीब बृहस्पतिवार को एक निजी वाहन में पीछे बैठा पालतू कुत्ता अचानक स्टेरिंग के ऊपर कूद गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में महिला ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला ग्राम प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोनौली थाना क्षेत्र के श्यामकाट गांव की ग्राम प्रधान किसमती देवी (45) बेटे आकाश कांदू (23) के साथ निजी साधन से महराजगंज रिश्तेदारी में जा रही थीं। उनका वाहन जैसे ही निचलौल चौक मार्ग स्थित गांव बाली के करीब पहुंचा था। इसी बीच वाहन में पीछे बैठा उनका पालतू कुत्ता अचानक चालक आकाश (35) के पास जाने के लिए स्टेरिंग पर कूद गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में कूद गया। जिससे वाहन में बैठी प्रधान किसमती देवी, लड़का आकाश और चालक आकाश घायल हो गए। हादसे के दौरान काफी देर तक लोगों में चीख पुकार मची रही। वही वाहन सवार घायल कई घंटों तक बदहवास थे।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed