{"_id":"685857414aff623f5009e61b","slug":"the-thieves-escaped-by-taking-away-the-jewellery-from-the-woman-by-tricking-her-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152608-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चकमा देकर महिला से जेवर लेकर उचक्के भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चकमा देकर महिला से जेवर लेकर उचक्के भागे
Mon, 23 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में बस स्टेशन के पास गोरखपुर की महिला से जेवरात लेकर उचक्के फरार हो गए। उचक्कों ने महिला से करीब 15 मिनट तक बात की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मामला कैद हो गया है।
पीड़ित की करीब 17 वर्षीय बेटी रितिका के अनुसार, जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के मोहरीपुर निवासी सुमन निगम शहर के हनुमानगढ़ी में अपने मायके मुंडन संस्कार में शामिल होने आई हैं। गर्दन में दर्द होने के कारण बेटी के साथ रविवार को बस स्टेशन के पास फिजियोथेरेपी कराने गई थीं।
वहां से आते समय बस स्टेशन के मोड़ पर ही एक बाइक पर सवार तीन उचक्के मिले। उसमें से एक उचक्का महिला के पास आकर बोला कि जीवन में परेशानी है। आपकी सेहत ठीक नहीं रहती है।
विज्ञापन
इतना सुनते ही महिला को लगा की ये युवक जानकार हैं। उसने कपूर मांगा। झांसा दिया कि कपूर जलाने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। बाइक से उतरकर दूसरा उचक्का आकर कहा की पहले मेरा कपूर जला दिजिए। महिला से बातचीत करते हुए उचक्के अपने जाल में उलझा लिए।
उचक्कों ने महिला से कहा कि आप जेवर बैग में रखकर हमें देने के बाद आगे बढि़ए। इतने में उचक्के बैग लेकर फरार हो गए। बैग में आठ सौ रुपये नकद, मंगलसूत्र, अंगुठी और कान की बाली थी। नगर चौकी इंचार्ज अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही सटीक जानकारी मिल सकेगी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।