{"_id":"6665aabe3e0da16a370aa37b","slug":"the-temperature-was-44-degrees-no-relief-from-the-heat-yet-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124280-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 44 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 44 डिग्री रहा तापमान, गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं
Sun, 09 Jun 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Jun 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सूर्य देव की किरणें दिन प्रतिदिन कड़क होती जा रही हैं। रविवार को सुबह 6:30 बजे धूप निकली तो इतनी तेज थी कि स्नान के लिए जिन लोगों ने थोड़ी देर पहले हैंडपंप से पानी भरा था वह कुछ ही देर में पानी गर्म हो गया। सुबह नौ बजे ऐसी स्थिति हो गई कि कूलर और पंखे गर्म हवा देने लगे। रविवार को 44 डिग्री के तापमान पर 43 डिग्री गर्मी का अहसास हो रहा था। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ।
रविवार अवकाश का दिन था, लेकिन अधिकतर लोग सुबह घरेलू सामान खरीदने के लिए घरों से निकले। उनका सामना तेज धूप से हुआ तो कुछ ही देर में पसीने के कारण उनका गला सूखने लगा। हर दस मिनट पर उन्हें पानी पीने की जरूरत महसूस हुई। दोपहर में तो स्थिति ऐसी विकट हो गई कि धूप सहा नहीं जा रहा था। बस स्टेशन के पास कुछ ऐसे लोग मिले जो उपचार के लिए जिला अस्पताल आए हुए थे, लेकिन गर्मी के कारण अस्पताल जाने और आने में ही गर्मी से त्रस्त हो गए।
विभिन्न मार्गों पर जाने वाले यात्री भी चटख धूप से बेहाल दिखे और आसपास भी पैदल जाने का साहस नहीं जुटा सके। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक जिले में लू चलने की संभावना है। गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।