फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The temperature increased due to bright sunshine, minimum temperature also increased

Maharajganj News: चटख धूप से बढ़ा तापमान न्यूनतम में भी उछाल

Sun, 20 Jul 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased due to bright sunshine, minimum temperature also increased
महराजगंज। बृहस्पतिवार को हुई मानसूनी बारिश के बाद क्रम रुक गया है। शुक्रवार के बाद शनिवार का पूरा दिन बिना बारिश के निकला। शनिवार की चटख धूप ने तापमान को बढ़ाने का कार्य किया और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

हवा शांत रहने के कारण उमस खूब रही और न्यूनतम तापमान उछाल के बाद 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। मानसून की आमद से बृहस्पतिवार को किसानों का उत्साह बढ़ा कि दो चार दिन बाद ही सही, अब मानसून रफ्तार पकड़ेगा। मौसम ने भी इसका संकेत देने में कोताही नहीं रखी क्योंकि बुधवार पूरे दिन पछुआ हवाओं से तापमान कम होता गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश होने के चलते अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 27 पर आ गया था, लेकिन शुक्रवार से इसपर लगे ब्रेक ने एक बार फिर पारा बढ़ाने का कार्य किया। शुक्रवार की रही सही कसर शनिवार सुबह आठ बजे से चटख हुई धूप ने पूरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed