{"_id":"571d18d94f1c1b44658b4e9b","slug":"the-teachers-union-executive-penshnvihin","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेंशनविहीन शिक्षक संघ की कार्यकारिणी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनविहीन शिक्षक संघ की कार्यकारिणी बनी
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 25 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी संघ की बैठक जीएसबीएस इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संघर्ष मोर्चा के संयोजक डॉ. महेन्द्र राय ने कहा कि सरकार कुचक्र से हमारी बुढ़ापे की लाठी छीनने का कार्य की है। पेंशन विहीन मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। कहा कि आप इस संघर्ष मोर्चा के नींव के ईंट हैं। सभी संकल्पबद्ध होकर पेंशन विहीन सरकारी कर्मियों को एकत्र करें। जिससे किसी भी सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे।
नवनिर्वाचित मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र पांडेय ने कहा कि सरकारों ने बुढ़ापे को शेयर मार्केट के भरोसे छोड़ दिया है। जिससे निजात पाने का एकमात्र उपाय है संगठित होकर एक साथ सड़क पर ताकत दिखाना। जीएसबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने सहयोग का आश्वासन दिया। महामंत्री डॉ. नवीन श्रीवास्तव चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर मदन किशोर भारती, प्रवक्ता अजय कुमार तथा सुदामा प्रसाद को संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ राजेश कुमार जायसवाल को सदर तहसील, अरुण कुमार सिंह को निचलौल, राकेश कुमार को फरेंदा तहसील का प्रभारी निर्वाचित किया गया। संजय राय, अमित सिंह, रामअशीष, अनिल प्रजापति, उमेश चन्द्र, विदे्रश प्रसाद, हीरालाल, सभाजीत, विनोद राव को सदस्य नियुक्त किया गया।