फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The target of reaching Congress to each village and booth is set

Maharajganj News: कांग्रेस को प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय

Tue, 03 Jun 2025 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Jun 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
The target of reaching Congress to each village and booth is set
महराजगंज। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय चौपरिया में हुई। संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है।
विज्ञापन

राहुल गांधी की स्वीकार्यता दिन-ब-दिन बढ़ रही है। ऐसे समय में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करें। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक कांग्रेस को प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत 15 जून तक संगठन सृजन अभियान और संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की उपलब्धियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाएं। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान गोपाल शाही, राम नारायण चौरसिया, नूर आलम, सुरेश साहनी, जग्गू प्रसाद, जय प्रकाश लाल, विधि नारायण वर्मा, पूर्णमासी यादव, कपिल देव शुक्ला, अशफ़ाक, अंबरीश शाही, दीपचंद तिवारी, देवेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed