फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The tank motor burned, disrupting water supply in three wards.

Maharajganj News: टैंक का मोटर जला, तीन वार्डों में पानी की आपूर्ति बाधित

Mon, 09 Mar 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The tank motor burned, disrupting water supply in three wards.
महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के शिवनगर में स्थित मुख्य वाटर हेड टैंक का मोटर अचानक जल जाने से रविवार को तीन वार्डों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन

इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। प्रभावित वार्डों में शिवनगर, पंतनगर और अमरुतिया वार्ड शामिल हैं, जहां सुबह से ही घरों में पानी नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

शिव नगर के रहने वाले शिव, त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि शनिवार रात से ही पानी की सप्लाई कमजोर हो गई थी लेकिन रविवार सुबह पूरी तरह बंद हो गई। कुछ लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समस्या के समाधान की मांग की। रविवार देर शाम तक नगर पालिका की टीम ने नया मोटर लगाकर पंपिंग शुरू कर दी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि वाटर हेड टैंक में लगे मोटर के अचानक जल जाने के कारण पंपिंग स्टेशन से पानी नहीं उठ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से तीनों वार्डों में सप्लाई ठप हो गई। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की मोटर को तत्काल बदलने की व्यवस्था की। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि शाम तक पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed