{"_id":"5fd8feba8ebc3e40a443a5d2","slug":"the-talent-of-the-students-will-be-enhanced-through-the-exhibition-maharajganj-news-gkp377003429","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी के माध्यम से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी के माध्यम से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा
विज्ञापन

- जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 21 दिसंबर से 11 जनवरी तक आयोजित होनी है विज्ञान प्रदर्शनी
उत्कृष्ठ माडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थी को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में मिलेगा अवसर
महराजगंज। जिले के 244 माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 21 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले विद्यार्थी व उसके माडल को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागिता का मौका मिलेगा। जिले स्तर की प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा सांत्वना स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिले में माध्यमिक स्तर के राजकीय के कुल 28 विद्यालय, सहायता प्राप्त 39 विद्यालय तथा वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 177 विद्यालय हैं। प्रतिभा कहीं भी हो सकती है, ऐसे में उन्हें निखार कर बाहर लाने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को 21 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्देश दिया है। प्रदर्शनी दो वर्गों में होगी, पहले वर्ग में कक्षा नौ एवं दस के प्रतिभागी होंगे तथा दूसरे वर्ग में कक्षा 11 व 12 के प्रतिभागी। दोनों ही वर्गों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विज्ञान की मेधाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन हो रहा है। विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थी इसका लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ मिलेगा सांत्वना पुरस्कार
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा दिखाकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 5000, 3000 व 2000 का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। दोनों ही वर्गों से पांच-पांच अन्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।
प्रदर्शनी के लिए निर्धारित किए गए छह विषय
विद्यालय व जिले स्तर पर प्रदर्शनी के लिए जो छह विषय निर्धारित किए गए हैं, उसमें पर्यावरण संबंधी मुद्दे, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना, संचार व परिवहन प्रोद्यौगिकी तथा गणित, भौतिक विज्ञान व खेल है। इनमें से किसी एक विषय को चुनकर विद्यार्थी अपना मॉडल प्रस्तुत कर सकता है।