फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The tableau of Radha-Krishna in the procession captivated the mind

Maharajganj News: शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी ने मोह लिया मन

Sun, 12 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The tableau of Radha-Krishna in the procession captivated the mind
महराजगंज। अयोध्या में श्रीराम म़ंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को नगर पालिका परिषद के सुभाष नगर वार्ड से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को पिछले वर्ष संपन्न हुई थी। इस बार यह तिथि अर्थात पौष शुक्ल द्वादशी शनिवार को पड़ने के चलते प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ मनाते हुए श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। नगर पालिका परिषद के गोरखपुर मार्ग से शुरू होकर शोभायात्रा दुर्गा मंदिर, श्याम मंदिर होते हुए लक्ष्मीनारायण म़ंदिर से उद्योग विभाग, मऊ पाकड़ से होते हुए वापस सुभाष नगर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में कई वाहनों को विशेष रूप से सजाकर नवनिर्मित राम मंदिर और स्थापित विग्रह की फोटो फूल मालाओं से सजाकर सबसे आगे चलने वाले वाहन पर थी तो भगवा झंडे से यात्रा में शामिल सभी वाहनों पर दिखे। मध्य में चल रहे वाहनों पर राधा-कृष्ण की छवि धारण कर कलाकारों ने सभी का मन मोह लिया। भगवान शिव की वेषभूषा में सजे कलाकार ने अखंड धूनी में ध्यानमग्न होने का भाव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के आयोजक सनी मद्धेशिया ने बताया कि हम सनातन धर्मावलंबी आंग्ल वर्ष नहीं बल्कि वैदिक संस्कृति का अनुपालन करते हैं, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की तिथि पर यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मनीष मद्धेशिया, ध्रुव पटवा, देशबंधु निगम, प्रदीप गुप्ता, दिनेश, पवन, भोला यादव, राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed