फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sun turned red... 40 degree Celsius temperature made people miserable with the heat.

Maharajganj News: सूरज हुआ लाल... 40 डिग्री सेल्सियस तापमान ने गर्मी से किया बेहाल

Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The sun turned red... 40 degree Celsius temperature made people miserable with the heat.
मंगलवार की शाम करीब पांच बजे भी लोगों की आवाजाही कम रही। 
गर्मी के चलते बिजली की जारी है आंख मिचोली, लोग परेशान
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया
महराजगंज। चुभती गर्मी ने जनपदवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। हालत यह है कि लोगों को पंखा, कूलर के पास भी आराम नहीं मिल रहा है। उमस और गर्मी के चलते लोग घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं। लू को देखते हुए जिला अस्पताल में जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह की शुरुआत के साथ ही तपिश इस कदर बढ़ जा रही है गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही बेहद कम हो जा रही है। गर्म हवाओं और बढ़ती उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आलम यह है कि दोपहर के समय मुख्य बाजार और व्यस्त सड़कें वीरान नजर आने लग रही हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का जूस, बेल का शरबत, कोल्डडि्क, शिकंजी और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें भी सजी हुई हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था भी लोगों को परेशान कर रही है। सोमवार को दोपहर बाद एक घंटे भी ठीक से लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही थी। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। बिजली कटने के कारण लोगों की नींद हराम हो गई। सुबह की दिनचर्या भी लोगों की प्रभावित रही है। मंगलवार की शाम को भी बिजली कटौती शुरू हो गई। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोग पसीना से तरबतर नजर आए। क्षेत्र के अनिल विश्वकर्मा, सनी प्रजापति, अमित वर्मा ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। ठीक से इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए शाम के समय लोग अपने घरों से बाहर निकलकर टहलते हुए नजर आए। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली पर्याप्त मिल रही है। फाल्ट की वजह से कटौती हो रही है। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि फाल्ट की वजह से सोमवार को बिजली कटी थी। मंगलवार को बहुत ज्यादा समस्या नहीं थी। लोगों को पर्याप्त बिजली मिले इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में इधर-उधर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं लोग
सिसवा बाजार। नगर में कोई स्थायी बस स्टॉप नहीं है। प्राइवेट व परिवहन विभाग के बसों के रुकने के लिए रेलवे स्टेशन की भूमि या पुरानी पुलिस चौकी मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। मंगलवार को पड़ताल के दौरान जहां बस रूकती है वहां पर सन्नाटा छाया था। धूप की वजह से लोग इधर-उधर दुकानों में बैठे थे। एक कपड़े की दुकान में बैठे अमरेंद्र मल्ल ने कहा कि नगर में कोई स्थायी बस स्टॉप नहीं बना है। इस भीषण धूप और गर्मी से बचने के लिए आसपास के दुकानों का सहारा लेना पड़ता है। वहीं चाय की दुकान पर बैठे ग्राम रजवल मदरहा निवासी संदीप ने कहा कि सिसवा में ट्रेन छूटने के बाद गोरखपुर जाने के लिए एक बस ही साधन है। इसके लिए धूप में खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।
हिट वेव को लेकर जिला अस्पताल में 6 बेड आरक्षित

- बढ़ते तापमान के बीच जिला अस्पताल ने की हिट वेव की पूरी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने हिट वेव से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है, जिसको देखते हुए अस्पताल में व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिला अस्पताल में हिट वेव के मरीजों के लिए 6 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इन बेडों को एयर कंडीशंड वार्ड और कोल्ड रूम में व्यवस्थित किया गया है, जहां तापमान नियंत्रित रखा जाएगा। अस्पताल परिसर में ओआरएस घोल का विशेष काउंटर बनवाया गया है, जहां मरीजों और उनके परिजनों को नि:शुल्क ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आइस पैक्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे लू लगने वाले मरीजों को तुरंत ठंडक पहुंचाई जा सकेगी।

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि हिट वेव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह मुस्तैद हैं। अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे ड्यूटी की व्यवस्था की है। इस दौरान 3 विशेषज्ञ डॉक्टर और 6 स्टाफ नर्स को तैनात किया गया है। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने कहा कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियां आम हैं। इसलिए आमजन को सलाह दी जाती है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं और नमक-चीनी का घोल लें। यदि किसी को चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखे तो तुरंत अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed