फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The streets of the city are occupied by carts, carts and e-rickshaw drivers.

Maharajganj News: शहर की सड़कों पर ठेले, खोमचे और ई-रिक्शा वालों का कब्जा

Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The streets of the city are occupied by carts, carts and e-rickshaw drivers.
महराजगंज। शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा व ठेले वालों का कब्जा है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 11 मीटर चौड़ी कॉलेज सड़क पर पांच मीटर में ठेले व ई-रिक्शा का कब्जा रहता है। कुछ कहने पर वह लड़ाई-झगड़े पर उतारु हो जाते हैं। रविवार को शहर के मउपाकड़, सक्सेना चौक, कॉलेज रोड की पड़ताल में अतिक्रमण की असल तस्वीर नजर आई। आसपास के दुकानदारों ने भी अपनी पीड़ा बयां की।
विज्ञापन

रविवार को शहर में कालेज रोड पर बस स्टेशन के करीब ई-रिक्शा सड़क पर दिखा। यहां सड़क की चौड़ाई 11 मीटर है, लेकिन ई-रिक्शा के अतिक्रमण से मौके पर सड़क पांच मीटर दिखी। सड़क से गुजरने वाले वाहनों को कुछ देर रूकना पड़ा। सड़क के दूसरी छोर पर दुकानदार भी इस समस्या से परेशान दिखे। सड़क पर करीब 10 से 12 ई-रिक्शा दिखे। सभी सवारी बैठाने की होड़ में लगे रहे। एक दुकानदार ने किनारे हटने के लिए कहा कि तो ई-रिक्शा चालक ने अनसुना कर दिया। दुकानदारों ने बताया कि विरोध करने पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

यहां से आगे बढ़ने पर हनुमानगढ़ी चौराहे पर भी बदहाल व्यवस्था दिखी। ई-रिक्शा के अलावा ठेले वाले भी सड़क पर कब्जा कर रखे थे। पास से गुजरे नरेंद्र बहादुर ने बताया कि चौराहे पर ऐसे प्रत्येक दिन आने जाने में समस्या होती है। जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। सक्सेना चौराहे पर एनएच 730 पर सड़क पर भी ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहा। हैरानी की बात है कि यहीं से थोड़ी दूरी पर नगर पुलिस चौकी है, लेकिन जब रोडवेज बस रुकती है तो आधी से ज्यादा सड़क को ई-रिक्शा चालक घेर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सक्सेना चौक पर 10 मीटर से ज्यादा सड़क है, लेकिन सड़कों पर ठेला और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा रहता है। आधी सड़क ही आने जाने के लिए बचती है। इस समस्या पर अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
-अमरनाथ पटेल, सक्सेना चौक
--------------
हनुमानगढ़ी चौराहे पर दुकान है। कभी कभी तो जाम ऐसा लग जाता है कि ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। लंबे समय से यहां जाम की समस्या है। 11 मीटर सड़क है, लेकिन छह मीटर पर ठेला और ई रिक्शा लगा अतिक्रमण कर लिया गया है।
-मनीष निगम, हनुमानगढ़ी
-----------------
काॅलेज रोड पर दवा की दुकान है। आधे से ज्यादा सड़क पर ई-रिक्शा और टेंपो खड़े रहते हैं। इससे जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। आने-जाने के लिए छह मीटर भी सड़क नहीं बचती है।

-अजय सर्राफ, कॉलेज रोड
-----------------------
शहर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। वैसे भी प्रत्येक दिन भ्रमण कर सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए चेतावनी दी जाती है। शहर में आवागमन बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
-अरूणेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed