फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The state-level team inspected the health facilities at the CHC.

Maharajganj News: प्रदेशस्तरीय टीम ने सीएचसी पर देखा स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल

Sun, 22 Feb 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The state-level team inspected the health facilities at the CHC.
लक्ष्मीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच के लिए शनिवार को स्टेट लेवल टीम ने निरीक्षण किया। टीम का उद्देश्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करना रहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति, आकस्मिक सेवाओं की व्यवस्था, प्रसव कक्ष की साफ-सफाई एवं उपकरणों की उपलब्धता, दवा गोदाम के रख-रखाव तथा शौचालयों की स्वच्छता का गहन भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

जांच टीम ने अस्पताल के विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम के सदस्यों ने स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि यह स्टेट लेवल टीम तीन दिनों तक लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। निरीक्षण दल में मान बहादुर और उस्मान अली शामिल रहे। उनके साथ अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहयोग किया।

स्टेट टीम के इस निरीक्षण से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की उम्मीद जताई जा रही है। टीम ने बताया कि शासन स्तर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के भौतिक सत्यापन कर शासन को रिपोर्ट की जाएगी। तीन दिनों तक लक्ष्मीपुर सीएचसी, पीएचसी एवं एएनएम सेंटर की जांच होगी। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता, फार्मासिस्ट रामकृष्ण जायसवाल, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed