फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The speed of vehicles remained halted for three hours in Nautanwa.

Maharajganj News: नौतनवा में तीन घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles remained halted for three hours in Nautanwa.
नौतनवा में लगा जाम।
नौतनवा। गांधी चौक पर ट्रक चालकों की मनमानी के कारण शनिवार को जाम लग गया। कुछ ही देर में पूरे शहर में वाहनों के पहिए थम गए। करीब तीन घंटों तक पूरे नगर में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे निकलने के लिए लोग जद्दोजहद करते नजर आए। वहीं जाम समाप्त कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। नगर के सबसे व्यस्ततम गांधी चौक पर शनिवार की दोपहर एकाएक दो तरफ से ट्रक और बस आ गई। चौक पर मौजूद गोलंबर के निकट पहुंचते ही वाहन चालक यातायात नियमों का पालन किए बगैर विपरीत दिशा से वाहन निकालने का प्रयास करने लगे। इतने में आमने-सामने से कुछ और भी वाहन आकर खड़े हो गए। मुख्य चौराहे पर ट्रक और बस आ जाने से थोड़ी ही देर में पूरे नगर में जाम लग गया। इससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और पूरा नगर प्रेशर हॉर्न की ध्वनि से कराह उठा। इसी बीच विद्यालयों की छुट्टी होने के कारण करीब आधा दर्जन स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे। लोग वाहन निकालने को लेकर आपस में नोकझोंक भी करते दिखे। मौके पर मौजूद पुलिस काफी देर तक जाम खुलवाने में पसीना बहाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed