फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The songs of Dhol-Tashe and Ya-Hussain echoed

Maharajganj News: ढोल-ताशे व या-हुसैन की सदाएं गूंजी

Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The songs of Dhol-Tashe and Ya-Hussain echoed
दसवीं मोहर्रम का जुलूस निकाल हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में दसवीं मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। ढाले, ताशे, नगाड़े और या-हुसैन के नारों से वातावरण गूंज उठा। नगर के कई अखाड़ाें के लोगों ने अपनी-अपनी आकर्षक ताजिए के साथ नगर में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान युवाओं ने अनेक प्रकार के करतब भी दिखाए। युवाओं ने डीजे की धुन पर करतब दिखाते हुए शांति व अमन चैन की दुआ मांगी। नगर के गाजी अखाड़ा व हुसैनी अखाड़ा परिषद की आकर्षक ताजिए ने लोगों का मन मोह लिया।
महराजगंज में छोटी मस्जिद से लेकर ताजिया जुलूस निकाला गया। सिविल लाइन, बैंक रोड, अमरुतिया आदि स्थानों पर होते हुए पुरानी तहसील गेट पर ताजियों का मिलन हुआ। आगे-आगे ढोल ताशे बजाते हुए और पीछे-पीछे छोटी-छोटी ताजिया रखकर नारे तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए अकीदतमंद जा रहे थे। पूरा माहौल या हुसैन की सदाओं से गूंज रहा था। नौतनवा, फरेंदा, घुघुली, निचलौल, परतावल, ठूठीबारी, जगदौर, बरोहिया, पचमा, परसा चक गोबरही सिंदुरिया,मिठौरा सहित जनपद आदि स्थानों पर दसवीं मोहर्रम के अवसर पर अकीदतमंदो ने ढोल ताशे के साथ ताजिया जुलूस निकाला। फरेंदा क्षेत्र के महदेवा दूबे, फरेंदा बुजुर्ग, लेजार महदेवा, भगवतनगर परसिया, बाजारडीह, परसाबेनी, कम्हरिया, गोपलापुर, रतनपुर सहित अनेक गांव में मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अनुज कुमार सिंह, तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी सहित तमाम पुलिस फोर्स की तैनाती कस्बे व गांवों में रही। नौतनवां कस्बे में ढोल ताशे बजाते हुए ताजिए के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा झंडा लहराते हुए, करतब दिखाते हुए चल रहे थे। समाजसेवी नगर में जगह जगह शरबत, शीतल पेय जल के स्टॉल लगवाए।
विज्ञापन

-------------------
कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया
लाठी, डंडा, तलवार, भाला, फरसा लेकर कलाकारों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रकार के नृत्य करते हुए थकरी खेल रहे थे। समूह के बीच में गायक जारी गाकर हजरत इमाम हुसैन और 72 साथियों की शहादत याद कर रहे थे। ढोल ताशा बजाने वाले समूह ने ढोल ताशे बजाकर दर्शकों को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------

जुलूस में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ताजिया देखने को मिले

दसवीं मोहर्रम के अवसर पर ताजियादार एक से बढ़कर एक ताजिया बना कर लाए थे। कारीगरी देखकर पुराने जमाने की कला की याद ताजा हो गई। दो खंड, तीन खंड, चार खंड के ताजिया को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा रही। मोहर्रम की दसवीं तारीख को शहीद-ए-आजम हजरत सैयदना इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत को याद करते ताजिया कर्बला में पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां, शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश करने के बाद ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया।

----------------
पूनम का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हो रही बारिश के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। सड़कहवा निवासी किन्नर पूनम का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल जेपी सिंह यादव ने हर नुक्कड़, चौराहे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की। रामनगर, राजाबारी, सडकहवां, आराजी बैरिया आदि गांवों का ताजिया मिलान ठूठीबारी नौतनवां तिराहे पर कराया गया।

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed