{"_id":"69c03bc74d8e5a666c09a2b4","slug":"the-sky-remained-cloudy-the-day-passed-in-sunshine-and-shade-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-173872-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आसमान में छाए रहे बादल, धूप-छांव में बीता दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आसमान में छाए रहे बादल, धूप-छांव में बीता दिन
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल।
पांच से छह दिन में 7-10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना
महराजगंज। करीब एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की हवा चली। इसके कुछ देर बाद ही बूंदाबादी शुरू हो गई। शाम करीब तीन बजे के बाद मौसम साफ हुआ। रविवार को सुबह से शाम तक कभी धूप तो कभी छांव रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। तापमान में वृद्धि होने से मौसम शुष्क हो जाएगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते जिले के मौसम में तेजी से बदलाव दिखा है। शनिवार को जिले में दिन भर बादल छाए रहने के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। इससे अब मौसम साफ होगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार के बाद दिन के अधिकतम तापमान में आगामी पांच से छह दिनों के दौरान सात से 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच जाएगा, जिससे नमी की प्रचुरता एवं वायुमण्डलीय स्थिरता बनी रहेगी। इसके चलते सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुन्ध की स्थितियां बन सकती हैं, लेकिन यह धुंध सूर्योदय के साथ ही छंट जाएगा।