{"_id":"6a2090c48c513dd9830e5dbe","slug":"the-sighting-of-a-leopard-has-created-panic-among-villagers-prompting-forest-officials-to-increase-patrolling-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178572-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वनकर्मियों ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वनकर्मियों ने बढ़ाई गश्त
विज्ञापन
ग्रामीणों को जंगल के तरफ न जाने की दी सलाह
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के गांव चकदह टोला महुलैना का मामला
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह टोला महुलैना के पास जंगल में 10 दिनों से तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत है। इसको देखते वनकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से गश्त बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल के तरफ न जाने की सलाह दी है।
चकदह के महुलैना टोले के पास बघेला नदी के किनारे तेंदुआ दस दिनों में कई बार ग्रामीणों को दिख चुका है। कभी नदी के किनारे तो कभी वह झाड़ियों में दिख जाता है, इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। हालांकि अभी तक उसने किसी पर हमला नहीं किया है लेकिन गत वर्ष तेंदुए के हमले से घायल साधु की मौत से लोग भयभीत हैं।
ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने वन कर्मियों के साथ जंगल के किनारे गश्त किया और आसपास के ग्रामीणों को तेंदुआ से सतर्क रहने के लिए कहा। ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार राजभर, प्रहलाद, राजेश, जितेन्द्र, रामरतन, राधेश्याम, रीता, उषा आदि ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष कुटी में रह रहे दो साधु पर तेंदुआ हमला कर घायल कर दिया था जिसमें एक साधु की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वर्जन
तेंदुआ जंगल में है आबादी की तरफ नहीं आ रहा है। गश्त कर आसपास के ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि यदि तेंदुआ दिखता है तो उससे दूर रहें भीड़ इकट्ठा न करें।
-राकेश कुमार, डिप्टी रेंजर