फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The scorching sun is making people sick, and the number of dehydration patients is increasing.

Maharajganj News: तेज धूप कर रहा बीमार, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी

Sat, 23 May 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun is making people sick, and the number of dehydration patients is increasing.
जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन के रोजाना पहुंच रहे 100 से 120 मरीज
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या होती थी 70 से 80
महराजगंज। भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 100 से 120 मरीज डिहाइड्रेशन, उल्टी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक बताई जा रही है। एक सप्ताह पहले ऐसे मरीजों की संख्या 70 से 80 होती थी।


जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर पर छाता, टोपी या गमछा जरूर रखें। उन्होंने कहा कि घर से निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और वापस घर आने के कुछ समय बाद ही पानी का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे।
विज्ञापन




डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए हल्के और फूल बाजू वाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। साथ ही गाढ़े रंग के कपड़ों से परहेज करने को कहा है। कारण कि गाढ़े रंग के कपड़े गर्मी अधिक सोखते हैं। चिकित्सकों ने खानपान में भी सावधानी बरतने की सलाह देते हुए प्याज, आम का पन्ना, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed