{"_id":"687fa3c422cd8074bf0aaf3d","slug":"the-scope-of-fungus-increased-due-to-humidity-and-moisture-maharajganj-news-c-206-1-go11002-155325-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उमस व नमी के कारण बढ़ा फंगल का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उमस व नमी के कारण बढ़ा फंगल का दायरा
Tue, 22 Jul 2025 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उमस भरे मौसम में नमी और पसीने के कारण फंगल इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओपीडी में इन दिनों 30 से 40 रोगी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 47 मरीज फंगल के कारण खुजली की समस्या से परेशान पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें बचाव उपाय के साथ दवा का परामर्श दिया।
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 794 मरीजों का उपचार हुआ। फंगल से प्रभावित मरीजों को देखकर डाॅ. अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि नमी और पसीने के कारण फंगल इन्फेक्शन स्वच्छता न रखने के कारण होता है। शरीर को साफ सुथरा रखकर और शरीर को सूखा रखकर इससे बचा जा सकता है।
खुजली व चकत्ते पड़ने से दिक्कत होती है। शरीर के विभिन्न हिस्सों के अलावा जोड़ों और त्वचा परत पर लाल चकत्ते से अधिक खुजली होती है। गर्भवती महिलाओं को इससे खास तौर पर बचने की जरूरत होती है क्योंकि उन्हें इसकी दवा खाने से परहेज करना पड़ता है। फंगल इन्फेक्शन होने पर हल्के व साफ सुथरे कपड़े पहने। शरीर को साफ रखें और नहाने से परहेज न करें।