फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The route of the procession changed due to commotion, police arrived

Maharajganj News: शोभायात्रा में रास्ता बदला हंगामा, पहुंची पुलिस

Wed, 30 Jul 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 30 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The route of the procession changed due to commotion, police arrived
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे झुलनीपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रतिमा स्थापित को लेकर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते की बात को लेकर शोभायात्रा में शामिल लोग यात्रा रोक हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे तक शोभायात्रा में शामिल लोग और पुलिस प्रशासन के बीच बहस होती रही। पुलिस की सक्रियता के चलते मामला शांत हो गया। शोभायात्रा समझौता के मुताबिक रास्ते से होकर मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से प्रतिमा स्थापित की गई।
जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ महीने पहले झुलनीपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के अंदर स्थापित प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी।
इस दौरान पुलिस की सख्ती के बाद मामला शांत हो गया था। वहीं उक्त मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोगों की ओर से डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा झुलनीपुर नहर पुल से शुरू होकर बीच गांव के रास्ते से होकर गुजर रही थी। 2004 में दोनों समुदायों के बीच हुए समझौते के मुताबिक उल्टे रास्ते था। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा रोक दी। शोभायात्रा में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। यह हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की सतर्कता और समझौते के बाद शोभायात्रा में शामिल लोग शांत हो गए। समझौते के मुताबिक तय रास्ते से दुर्गा मंदिर पहुंच प्रतिमा को स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार दुर्गा मंदिर में प्रतिमा स्थापित के लिए शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में शोभायात्रा मंदिर पहुंची। जहां पर प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed