फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The role of doctors is important, be aware of the responsibilities

Maharajganj News: डॉक्टरों की भूमिका अहम, दायित्वों के प्रति रहें सजग

Mon, 04 Sep 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The role of doctors is important, be aware of the responsibilities
नीमा के शपथ ग्रहण समारोह में बोले सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बीमारों का इलाज करने व उनके जीवन को सुरक्षित करने मेें डॉक्टरों की भूमिका अहम होती है। वे अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें व पूरी तत्परता से कार्य करें।

ये बातें नगर के एक होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के 12वीं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कही। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सकों की सहायता के लिए वे सदैव तैयार हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राकेश राय कौशिक ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित करें। अध्यक्षता करते हुए डॉ. जेपी नारायण ने कहा कि आयुष डॉक्टरों की भी समस्याएं अनंत हैं, जिनके निदान पर ध्यान दिया जाए। संस्थापक सचिव डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि डॉक्टरों को अपने कार्य को बेहतर ढंग से करने को प्राथमिकता देना होगा। पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस जेड आबदीन ने सभी के प्रति आभार जताया। सचिव डॉ. राजीव कुमार मद्धेशिया ने कार्यकारिणी को एकजुट रहकर नई कार्यकारिणी को कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. साजिद अहरारी, डॉ. सलीम खान, डॉ. कृष्णा साहनी, डॉ. राघवेंद्र मिश्र, इजहारूल हक, शाहबाज आदि ने भी शपथ ली।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed