{"_id":"66622441ed0d080d3e0f786d","slug":"the-road-connecting-rehra-village-is-in-bad-shape-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124063-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेहरा गांव को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेहरा गांव को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल
Fri, 07 Jun 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क।
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य सड़क से बेलभार, रेहरा गांव को जोड़ने वाली सड़क मरम्मत के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे होने से पानी भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
बेलभार, रेहरा सड़क की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर मीटर है। यह सड़क गन्ना विकास परिषद की ओर से बनवाई गई थी। बेलभार से रेहरा जाने वाली सड़क के बीच में डेढ़ किलोमीटर सड़क की हालत देखकर लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
उखड़ी हुई सड़क पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों के चलने से पैदल राहगीरों को धूल और उखड़ी हुई गिट्टियों से काफी मुसीबतों का सामना करके चलना पड़ रहा है।
ग्रामीण जयकिशुन यादव, बृजेश यादव, महबूब अली, गतिराम सहानी, प्रभु पासवान, वीरेंद्र पाल, गजेन्द्र पांडेय, गिरजेश, संजय कुमार यादव ने बताया कि लगभग पांच साल बीत गए अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह सड़क बेलभार, महुलानी, रेहरा, से होकर एसएसबी बीओपी भगवानपुर, सोनौली नेपाल के धकधई, भैरहवा, लुम्बनी, रूपनदेही, नवलपरासी, बीरता बाजार आदि को जोड़ती है।
ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को कई बार सूचित किया गया लेकिन मरम्मत नहीं कराया गया। इससे लोग परेशान हैं।