फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The responsible people forgot after laying gravel, the road remained incomplete for two years.

Maharajganj News: गिट्टी बिछाकर भूल गए जिम्मेदार, दो वर्षों से अधूरी पड़ी सड़क

Wed, 21 Jan 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The responsible people forgot after laying gravel, the road remained incomplete for two years.
वर्तमान सड़क पर जगह-जगह बिखरी पड़ी है गिट्टी
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। जंगल गुलहरिया से चानकी घाट तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित इंटरलॉकिंग सड़क बीते दो वर्षों से अधूरी है। सड़क निर्माण के नाम पर केवल मिट्टी भरकर गिट्टी बिछा दी गई। इसके बाद कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर क्षेत्र के दुर्गम जंगलों में बसे वनग्राम कानपुर दर्रा और बेलौहा दर्रा को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए शासन स्तर पर दो वर्ष पूर्व इस सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। यह सड़क जंगल गुलहरिया से चानकी घाट तक बनाई जानी थी। कार्य प्रारंभ होने के कुछ महीनों बाद ही ठेकेदार द्वारा काम रोक दिया गया। वर्तमान सड़क पर जगह-जगह गिट्टी बिखरी पड़ी है।
विज्ञापन


ग्रामीण दीनानाथ, बैजनाथ, बेचन, नंदलाल, वेदप्रकाश, सत्यप्रकाश और नन्हेलाल ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला। ग्राम पंचायत टेढ़ी बेलौहा दर्रा और कानपुर दर्रा की ग्राम प्रधान कुसमावती ने भी नाराजगी जताई। एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed