फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The regional MLA listened to the problems of sugarcane farmers.

Maharajganj News: क्षेत्रीय विधायक ने गन्ना किसानों की सुनी समस्या

Tue, 09 Dec 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The regional MLA listened to the problems of sugarcane farmers.
सिसवा बाजार। स्थानीय आईपीएल चीनी मिल के सिसवा इकाई परिसर में क्षेत्रीय विधायक ने गन्ना किसानों के साथ बैठक की। समस्याओं को सुनकर मिल प्रबंधन से वार्ता कर निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने मिल परिसर में किसानों संग खुली बैठक कर उनकी समस्याओं का सुना। केन यूनियन चेयर मैन संजय राव ने गन्ना मूल्य का जल्दी भुगतान, किसान नेता जितेंद्र बहादुर सिंह एवं चंद्रशेखर लल्ले सिंह ने गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने, मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और मिल गोदाम में खाद, बीज एवं दवाओं की उपलब्धता, आशीष सिंह, मदन राजभर, जितेंद्र वर्मा ने यार्ड में शौचालय का मुद्दा उठाया। गन्ना लेकर आए किसानों ने डोंगा और ऑपरेटर की समस्याएं बताई। इसके बाद विधायक ने इकाई प्रमुख संदीप पवार एव मिल प्रबंधन से वार्ता कर सुचारु रुप से खाद वितरण, दस सीटों वाले शौचालय का निर्माण सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हरिनारायण यादव, प्रशांत शर्मा, गन्ना अधीक्षक शैलेश राव, विनोद यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed