फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The railway on the main road will be closed, anger among people

Maharajganj News: मुख्य मार्ग पर बना रेलवे ढाला होगा बंद, लोगों में आक्रोश

Fri, 22 Dec 2023 09:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
The railway on the main road will be closed, anger among people
घुघली। घुघली आनंदनगर रेल प्रखंड के बनने से क्षेत्रवासी खुश हैं तो वहीं परेशान भी हैं। क्योंकि, तिवारी चौराहे से धर्मपुर जाने वाली सड़क पर बने रेल ढाले को बंद किए जाने का भी सर्वे हो गया है। जिसमे कई दर्जन ग्राम सभाओं के सैकड़ों किसान, ग्रामीण रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक को शिकायती पत्र बनाकर रास्ते को अवरूद्ध न कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भुवना, भुवनी, खंडेसर, जोगिया, रामपुर वल्दीहा, बेलवा, बसंतपुर, घुघली बुजुर्ग सहित दर्जनों ग्राम सभाओं के सैकड़ों लोगों ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि घुघली आनंदनगर रेल लाइन के विस्तारीकरण में गांव का मुख्यमार्ग उस रास्ते में पड़ रहा है। जबकि उसी रास्ते में गोरखपुर नरकटियागंज रेल लाइन का ढाला भी है, जो उसी रास्ते प्रतिदिन हजारों लोग जिला मुख्यालय तथा अन्य ग्राम सभाओं में आते जाते हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि रेल प्रशासन द्वारा रास्ता बंद कर दिया जाएगा जिससे हम लोगों को खेती किसानी करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। घुघली फरेंदा रेल लाइन को बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में कहा है कि तिवारी चौराहे से धर्मपुर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क से गांव में आने जाने के दो मार्ग है। एक मुख मार्ग जिस पर प्राथमिक विद्यालय जूनियर हाई स्कूल धर्मशाला ग्राम सचिवालय हनुमान मंदिर होते हुए गांव में जाता है और वह बसंतपुर रोड में मिल जाता है दूसरा मार्ग गांव होते हुए बसंतपुर चला जाता है।
विज्ञापन


डाॅ. मृगेश सिंह, ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह, निहाल सिंह, राकेश बहादुर सिंह कहना है कि मुख्य मार्ग पर गेट बनाया जाए या अंडरपास बनाया जाए या एक मार्ग को दूसरे मार्ग से जोड़ने के लिए रास्ता बना कर दिया जाए गेट लगा दिया जाए ताकि ग्रामीणों को आने-जाने और भारी वाहन ट्रैक्टर ट्राली आदि आने जाने में आसानी हो। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ,रेल मंत्री, जिलाधिकारी महाराजगंज, सामान्य प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, सांसद महाराजगंज आदि लोगों को रजिस्टर्ड डाक व ईमेल भेजा है। बिट्ठल, फिरोज, मन्नू, राकेश बहादुर सिंह, प्रतीक सिंह, छोटे ताज, जयगोबिंद, बिट्टू, कृष्णा, यशवंत, केशव, रामहरि आदि ने आक्रोश प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed