फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The process of making family ID is slow, IDs of 29,363 families are made

Maharajganj News: फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया धीमी, 29,363 परिवारों की आईडी बनी

Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The process of making family ID is slow, IDs of 29,363 families are made
महराजगंज। जिले में फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल धीमी है। इससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शासन की ओर से जिले में 76,126 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 29363 परिवारों की आईडी ही बनाई गई है।
विज्ञापन

फैमिली आईडी एक ऐसी पहल है। इससे नागरिकों को न केवल योजनाओं की जानकारी मिलेगी। बल्कि उन्हें जाति, निवास, आय और जन्म प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज भी बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के उपलब्ध कराए जा सकेंगे। परिवार की विशिष्ट पहचान के रूप में यह आईडी काम करेगी और इसके लगते ही संबंधित प्रमाणपत्र खुद जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार ने बताया कि फैमिली आईडी के जरिए सरकार को परिवार के प्रत्येक सदस्य की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। विशेष रूप से बेरोजगार सदस्यों को रोजगार देने में यह आईडी अहम भूमिका निभाएगी। यह सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को भी बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द फैमिली आईडी को अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसके बिना योजनाओं का लाभ उठाना कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed