फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The problem of obesity is increasing due to irregular routine and junk food.

Maharajganj News: अनियमित दिनचर्या और जंक फूड से बढ़ रही मोटापे की समस्या

Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The problem of obesity is increasing due to irregular routine and junk food.
मोटापा कम करने के लिए कोई दौड़ रहा तो कोई जिम में बहा रहा पसीना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बदलते हुए खान-पान और अनियमित दिनचर्या लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बाजारों में बिकने वाले जंक फूड व कोल्डड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन से लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। अत्यधिक तैलीय पदार्थ, जंक फूड तथा अत्यधिक कैलोरी के खाद्य पदार्थों के सेवन से लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। इससे लोगों में शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, सांस व हृदय रोग सहित कई घातक बीमारियां बढ़ जाती है। यही वजह है कि पहले फिटनेस का ध्यान नहीं रखने वालों को अब मोटापा कम करने के लिए जिम में पसीना बहाना पड़ रहा है। कुछ योग और तो डाइट का ध्यान रख इस मर्ज से छुटकारा पाने की जुगत कर रहा है। नगर के लोग वार्मअप करते नजर आते हैं।
-----------------------
फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी
सुनील चौहान का कहना है कि मोटापा कम करने के लिए वह नियमित दो से तीन किलोमीटर टहलते हैं। सुरेश का कहना है मोटापा होने की वजह से उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसने नियमित योगाभ्यास एवं टहलने से अपना काफी वजन कर कर लिया है। रमेश व सत्यम का कहना है कि अनियमित दिनचर्या व खान-पान सही न होने के कारण मोटापा होने की संभावनाएं रहती है, जिससे खतरनाक बीमारी होने का खतरा रहता है। वह मोटापा कम करने के लिए नियमित रूप से सुबह व शाम को टहलते हैं। शैलेश का कहना है कि शरीर को एक्टिव व स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। वह अपने आप को बीमारियों से बचाने के लिए सुबह व शाम को नियमित टहलते हैं।
विज्ञापन

-------------------
लोगों के खान-पान में बदलाव आया है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम जरूरी है। मोटापा होने के कारण अधिकांश लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे है। दिनचर्या में बदलाव कर नियमित व्यायाम, जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद नासिर, जिम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed