फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The problem of jam on the border has not reduced, the arrival of trucks has reduced.

Maharajganj News: बॉर्डर पर कम नहीं हुई जाम की समस्या, कम हो गया ट्रकों का आना

Wed, 18 Oct 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The problem of jam on the border has not reduced, the arrival of trucks has reduced.
बॉर्डर पर कम नहीं हुई जाम की समस्या, कम हो गया ट्रकों का आना
दो माह पहले 15 किमी तक लगने वाला जाम अब पहुंचा आठ किमी तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। सोनौली सीमा से नेपाल जाने के लिए ट्रकों का जाम अब तक समाप्त नहीं हुआ है। सीमा से बनैनिया मंदिर तक जाम लगा हुआ है। दो माह पहले 15 किमी जाम लगा था। अब यह कम होकर आठ किलोमीटर रह गया है। ऐसे में अब इस रूट से कम ट्रक चालक आ रहे हैं। समस्याओं को देखते हुए नेपाल के व्यापारी इधर से सामान मंगाना कम कर दिए है। कभी कभी ट्रकों को आगे बढ़ाने को लेकर नोकझोंक भी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, बीते दो माह से गोरखपुर से सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग सोनौली बॉर्डर पर वाहनों का जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल में इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट निर्माण के कारण वाहनों के नेपाल प्रवेश की गति काफी धीमी हो गई है। जहां दो माह पहले 400 से 500 ट्रक नेपाल जाते थे, लेकिन यह संख्या अब 100 से 150 पर सिमट गई है। व्यापारियों ने सोनौली बार्डर से सामान मंगवाना कम कर दिया है। व्यापारी सुमेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सागर थापा ने बताया कि बढ़नी और खुनुवा सीमा से सामान मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------------

आठ किलोमीटर पहुंचा नेपाल जाने वाले ट्रकों का जाम
नेपाल सीमा से करीब आठ किलोमीटर नौतनवा बनैलिया माता मंदिर तक जाम पहुंच गया है। गाड़ियां तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इस वजह से सोनौली सीमा से एक लेन पूरी तरह से जाम है। नौतनवा कुनसेरवा में नौतनवां जाने वाली सड़क जाम है। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि नेपाल में वाहनों के प्रवेश की गति धीमी है। 150 के करीब से अधिक ट्रक प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति सामान्य बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed