फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pickpocket absconded with the woman's chain

Maharajganj News: महिला का चेन लेकर उचक्का फरार

Fri, 16 May 2025 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 16 May 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
The pickpocket absconded with the woman's chain
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार के लोटन रोड पर शुक्रवार की सुबह एक महिला को झांसा देकर एक उचक्का उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कोल्हुई निवासी महिला सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के पास रोड पर टहलने रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने महिला के पास आकर कहा कि उसकी सोने-चांदी की दुकान है और आपका बेटा बहुत अच्छा दोस्त है। आपके बेटे ने मुझे फोन किया है कि मम्मी का चेन लेकर उसमें लॉकेट लगा देना।
विज्ञापन

महिला ने उस पर विश्वास करके गले में पहनी सोने की चेन निकालकर उसे थमा दी। चेन हाथ में पाते ही उचक्का भाग निकला। महिला ने पूरी बात घर के लोगों को बताई तब लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोग उचक्के की खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में कस्बा चौकी इंचार्ज जीव सिंह के अनुसार, मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांचकर जल्द उचक्के को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed