फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The party flag was hoisted on the 46th foundation day celebration of the Bharatiya Janata Party

Maharajganj News: भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस समारोह पर फहराया पार्टी का झंडा

Mon, 07 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The party flag was hoisted on the 46th foundation day celebration of the Bharatiya Janata Party
महराजगंज। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने धनेवा धनेई स्थित आवास पर पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों और देशहित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का यह सफर राष्ट्रहित और विचारधारा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की कठिन तपस्या का परिणाम है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संघर्षों और पार्टी के विकास यात्रा के अहम पड़ावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदानंदन पटेल, अमरनाथ पटेल, वीरेंद्र चौहान, शैलेश पांडेय, मनोज राय, संतोष और जगदीश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यालय पर पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि आज भाजपा देश एवं प्रदेश में नित नए आयाम तय कर रही है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। आज केंद्र सरकार ने जहां देश के अंदर विकास का खाका खींचा, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

बैकुंठपुर में आर्य समाज मंदिर की रखी गई आधारशिला
महराजगंज। नगर के बैकुंठपुर में रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आर्य समाज मंदिर की आधारशिला रखी। इस अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार हवन पूजन किया गया। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आर्य समाज सदैव समाज सुधार, शिक्षा और वैदिक संस्कृति के प्रसार में अग्रणी रहा है। उन्होंने मंदिर निर्माण को सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए सभी लोगों से सहयोग की अपील की। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने भी मंदिर निर्माण को नगर के लिए गौरव की बात बताया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, आर्य समाज मंदिर अध्यक्ष बुद्धदेव पटेल, सचिव ईश्वर चंद्र पटेल, राम बच्चन पटेल, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed