{"_id":"6ac40c8e6ed3dd4e040d46bf","slug":"the-panchayati-raj-department-is-going-to-build-toilets-at-105-anganwadi-centres-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-186476-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिले के 45 आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 साल बाद मिलने जा रहा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिले के 45 आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 साल बाद मिलने जा रहा शौचालय
विज्ञापन
पिंक टॉयलेट का नहीं हो रहा इस्तेमाल।
महराजगंज। जिले के 105 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंचायती राज विभाग शौचालय बनाने जा रहा है। इनमें से कई केंद्रों को सालों बाद यह सुविधा मिलेगी। कुल 45 केंद्रों पर 24 साल बाद शौचालय मिलेगा।
पंचायती राज विभाग ने शौचालय निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि अगले सप्ताह से काम शुरू होगा। इन शौचालयों का निर्माण 15वां पंचम राज्य एवं केंद्र वित्त की निधि से होगा। एक माह में ये शौचालय तैयार हो जाएंगे। नवंबर के तीसरे सप्ताह से इनका इस्तेमाल भी शुरू हो जाएगा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बच्चे और अभिभावकों को सुविधा मिलेगी। उन्हें अब शौचालय के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी सुविधा
जिले के 45 आंगनबाड़ी केंद्र 24 साल पुराने हैं, जहां अब तक शौचालय नहीं था। 19 साल पुराने 21 केंद्रों को भी पहली बार यह सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, 13 साल पुराने तीन, 11 साल पुराने 19, दस साल पुराने 13 और 12 साल पुराने चार केंद्रों पर भी शौचालय बनेंगे। ब्लॉकवार देखें तो फरेंदा में 27, मिठौरा में 19, निचलौल में 15 और सदर में 14 केंद्रों पर शौचालय बनेंगे। पनियरा में तीन और बृजमनगंज में दो केंद्रों पर भी निर्माण होगा।
विज्ञापन
भुवना में बंद पिंक शौचालय
खुशहालनगर। घुघली क्षेत्र के भुवना गांव में सड़क किनारे बना पिंक शौचालय बंद है। यह राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि नियमित सफाई और देखरेख के अभाव में इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण गोरख, दीपक विजय और मुस्तफा ने इसे जल्द खुलवाने की मांग की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता ने बच्चों द्वारा ताला तोड़ने और पाइप तोड़ने की शिकायत बताई है। एडीओ पंचायत विनय पांडेय ने जानकारी कराकर शौचालय को ठीक कराने का आश्वासन दिया। संवाद