फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pain of viral fever is taking away sleep, 23 people have fallen ill.

Maharajganj News: वायरल फीवर का दर्द छीन रहा नींद, पहुंचे 23 बीमार

Sun, 26 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The pain of viral fever is taking away sleep, 23 people have fallen ill.
मरीजों का इलाज करते डॉक्टर।
महराजगंज। वायरल फीवर में बदन दर्द का बढ़ता दायरा अब नींद भी छीन रहा। शनिवार को वायरल में नींद पूरी न होने की समस्या से परेशान 23 रोगी ओपीडी में पहुंचे जिनमें 18 की आयु 16 वर्ष से कम रही। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने दवा परामर्श व एहतियात की सलाह दी।
विज्ञापन

शनिवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 873 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी वायरल फीवर से पीड़ित थे। कम उम्र के किशोर वायरल में तेज बदन दर्द की समस्या से नींद न आने की परेशानी लेकर पहुंचे थे। जिनकी जांच रिपोर्ट को देखने के बाद डाॅ. रंजन मिश्रा ने नियमित दवा प्रयोग करने के साथ व्यायाम की सलाह दी। चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मौसम में लगातार बदलाव के कारण अलग-अलग आयु के लोगों को अलग-अलग समस्या हो रही। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम उन्हें वायरल में अत्यधिक बदन दर्द की समस्या शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अत्यधिक कमजोर होने के कारण बढ़ी है। ऐसे रोगी आज अधिक पहुंचे जो वायरल में तेज बदन दर्द के कारण ठीक से नींद नहीं पूरी कर पा रहे। अत्यधिक संख्या 18 वर्ष से कम आयु वालों को थी। रिपोर्ट के अनुसार चल रही दवाओं में बदलाव करते हुए उपयोग नियमित करने के साथ व्यायाम की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed