फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pain of cold increased, people huddled in their homes

Maharajganj News: ठंड का बढ़ा सितम, घरों में दुबके लोग

Sat, 20 Jan 2024 05:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jan 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
The pain of cold increased, people huddled in their homes
महराजगंज। कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार को सुबह हवाओं के साथ कुहरा और दिन भर बादल छाए रहे। दिन का न्यूनतम तापमान छह तथा अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोग घरों में दुबके रहे। वहीं चौराहों पर लोग अलाव तापते दिखे। गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी ने और जोर पकड़ लिया है। सर्दी से ठिठुर रहे लोग अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं। पांच दिन से धूप नहीं निकली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से ठिठुरन भरी ठंड ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए विवश कर दिया। शाम होते ही शहर और गांव की सड़कें भी सुनी हो जा रही हैं। पूरे दिन सर्दी बनी रहने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। बाजारों में सर्दी के चलते ग्राहक कम नजर आए। बाजार जहां देर से खुले, वहीं जल्दी बंद हो गईं। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड बढ़ गई है। अभी चार दिन शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed