फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The newly arrived District Magistrate held his first meeting with the officials.

Maharajganj News: नवागत जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की पहली बैठक

Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The newly arrived District Magistrate held his first meeting with the officials.
कलेक्ट्रेट सभागार में तय की प्राथमिकताएं, योजनाओं की प्रभावी डिलीवरी पर जोर
विज्ञापन

महराजगंज। नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की डिलीवरी में गुणवत्ता और गति दोनों सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को उसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वच्छता, जल संरक्षण, नगर विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण को गंभीरता से लेने और इसमें जनसहभागिता बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही जल संचय को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटर, स्वगणना और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी निर्देश दिए और कहा कि इन योजनाओं को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी विभाग में लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और जनहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। जिलाधिकारी के सख्त और स्पष्ट निर्देशों से यह संकेत मिला कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed