फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Municipality President got the SIR form filled

Maharajganj News: नगर पालिका अध्यक्ष ने भरवाया एसआईआर फार्म

Thu, 04 Dec 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Municipality President got the SIR form filled
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बुधवार को शहर के चिउरहा वार्ड में जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण कदम उठाए। सबसे पहले उन्होंने चिउरहा पुल के पास जलकल विभाग की नई पाइपलाइन का शुभारंभ किया, जिससे इलाके के सैकड़ों परिवारों को नियमित और शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में पानी की किल्लत की शिकायतें आ रही थीं, जिसे देखते हुए तत्काल यह कार्य पूरा कराया गया। चिउरहा प्राथमिक विद्यालय और बस स्टैंड पर चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के विशेष कैंप का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने हेल्प डेस्क पर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया और सभी से अपील की कि जो लोग अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं या जिनमें कोई त्रुटि है, वे तुरंत एसआईआर फॉर्म 6, 7, 8 भरवाकर अपना नाम सुनिश्चित कर लें। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह, सिविल लाइन सभासद राणा पटेल, सभासद सदरे आलम, बीजेंद्र पटेल, इम्तियाज खान, अफसाना, राजू गुप्ता, सफाई नायक इंद्राशन, प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed