{"_id":"6a3700e69f917f4917017157","slug":"the-mission-shakti-team-reunited-an-innocent-four-year-old-child-with-their-family-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-179596-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिशन शक्ति टीम ने चार वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिशन शक्ति टीम ने चार वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
मिठौरा। थाना चौक पुलिस की मिशन शक्ति फेज-5.0 टीम ने परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय मासूम बच्ची को उसके परिवार से मिला दिया।
बता दें कि शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ड्यूटी पर तैनात महिला उप निरीक्षक रेखा वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव तथा महिला कांस्टेबल अंजली भारती क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर उर्फ भलुना की करीब चार वर्षीय एक बच्ची परिजनों से बिछड़कर भटक रही है। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने बच्ची से उसका नाम-पता जानने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ रही।
इसके बाद पुलिस टीम ने सोशल मीडिया, स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मदद से बच्ची की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में सूचना उसके परिजनों तक पहुंच गई। बच्ची की मां विनिता देवी और अन्य परिजन थाना चौक पहुंचे, जहां बच्ची ने अपनी मां को पहचान लिया। जबकि बच्ची की पहचान विद्या के रूप में हुई, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने मासूम को सकुशल उसकी मां को सुपुर्द कर दिया।