{"_id":"67c5f659147380a9f10f4e95","slug":"the-members-of-3794-gang-are-scared-of-the-police-many-have-fled-from-their-homes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143901-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 3794 गैंग के गुर्गों में पुलिस का खौफ, कई घर छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 3794 गैंग के गुर्गों में पुलिस का खौफ, कई घर छोड़कर फरार
Tue, 04 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में 3794 गैंग के गुर्गों को अब पुलिस का खौफ सताने लगा है। ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से दो दर्जन से अधिक युवक घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस अब तक 20 बाइकें सीज कर चुकी है। वहीं आधा दर्जन नामजद सहित दर्जनों अज्ञात युवकों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
गैंग के सदस्यों का आतंक समाप्त करने के लिए श्यामदेउरवां पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिस बुलेट के रजिस्ट्रेशन नंबर से ग्रुप बनाया गया था, पुलिस ने उसे सीज कर दिया है। इसके अलावा पूरे थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर ग्रुप से जुड़े 20 युवकों की पुलिस ने बाइक सीज कर दिया है। वहीं ग्रुप में शामिल नाबालिग किशोरों के धरपकड़ देख अभिभावक पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं।
पुलिस लगभग आधा दर्जन ग्रुप को चिह्नित कर उसे समाप्त कर चुकी है। ज्यादातर गैंग के सदस्य खुद ही ग्रुप छोड़ चुके हैं। परतावल क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ युवकों ने ग्रुप बनाया है। यदि ग्रुप के किसी सदस्य के साथ मारपीट या कोई अन्य घटना होती है तो विवाद करने वाले व्यक्ति की फोटो व घटनास्थल का स्थान ग्रुप में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
ग्रुप में सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में बाइक से युवक मौके पर पहुंच जाते हैं और मारपीट कर फरार हो जाते है। गैंग के सदस्यों के आतंक से आम जनता में भय व्याप्त है। बीते 26 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव में 3794 गैंग के सदस्यों ने एक युवक को बुरी तरह से मारा पीटा। इसके बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में गुलाबी शर्ट पहने बाइक सवार एक युवक को दर्जनों युवक लात-मुक्के से पीटते नजर आ रहे हैं।
पीड़ित श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सियरहीभार निवासी जैद खां ने बताया था कि बीते 26 फरवरी को वह क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा गांव में बरात गया था। भोजन करके बाइक से वापस जा रहा था कि 3794 गैंग के सदस्यों ने उसकी बाइक रोक ली और तोड़फोड़ करते हुए उसकी पिटाई कर दी।
आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस गैंग के सदस्यों को चिह्नित कर उनको पकड़ने में लगी है। ज्यादातर सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके हैं।
श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, क्षेत्र में गैंग में शामिल युवकों का पता लगाया जा रहा है। दो दर्जन से अधिक युवक घर छोड़कर भाग गए हैं। कार्रवाई करते हुए करीब 20 बाइक सीज कर दिया गया है। पांच नामजद सहित 10 अज्ञात पर केस भी दर्ज किया गया है। अधिकतर ग्रुप सोशल मीडिया से डिलीट हो चुके हैं।