फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The main kingpin is a resident of Gorakhpur, police is searching for him.

Maharajganj News: गोरखपुर का रहने वाला है मुख्य सरगना, पुलिस जुटी तलाश में

Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The main kingpin is a resident of Gorakhpur, police is searching for him.
नौतनवा। रेलवे में वाहन किराए पर लगवाने के नाम पर किया गया यह फर्जीवाड़ा बड़े ही सलीके से अंजाम दिया गया है। मामला मात्र नौतनवा ही नहीं अपितु सोनौली, और बृजमनगंज थाना क्षेत्रों से भी जुड़ा हुआ है। इसके पीछे का सरगना मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक की हुई जांच में जो जानकारी सामने आई है वह वाहन स्वामियों ही नहीं बल्कि पुलिस को भी परेशान करने वाली है। इसकी नींव कुछ माह पूर्व रखी गई। पहले तो जालसाज ने एक ऐसे दलाल संपर्क किया जिसकी पहचान नौतनवा और सोनौली क्षेत्र के रहने वाले ऐसे व्यक्तियों हो जिनके पास चारपहिया वाहन है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में दो वाहन स्वामी मिले जिन्हें उनका वाहन रेलवे में लगवाने और बदले में प्रति वाहन एक हजार रुपये दिन के हिसाब से देने की बात कही गई। वाहन स्वामी भी झांसे में आ गए और अपना वाहन दे दिया, कुछ दिनों तक उन्हें उनके वाहनों का किराया मिलता रहे। रेलवे में वाहन लगने और प्रतिदिन का एक हजार रुपये मिलने के आकर्षण में कुछ अन्य वाहन स्वामी भी आ गए और लोगों का एक-दूसरे से तार से तार जुड़ते चले गए। धीरे-धीरे क्षेत्र की करीब 16 गाड़ियां रेलवे में किराए पर चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ दिनों बाद वाहन स्वामियों का संपर्क दलालों से टूट गया और वाहनों का किराया आना भी बंद हो गया। जब वाहन स्वामियों ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई तो उनके वाहनों को रेलवे की बजाय कहीं और चलवाने की जानकारी सामने आई। विरोध होने के बाद किसी माध्यम से सोनौली क्षेत्र के ग्राम सभा गनवरिया से ली गई कुछ गाड़ियां वापस भी हुईं। जबकि बाकी वाहनों का कोई सुराग नहीं लगा। वाहन स्वामी पप्पू प्रसाद, तैयब अली, जैद बेग, सद्दाम हुसैन, सगीर अहमद ने बताया टाल-मटोल के बीच वाहन किराए पर लेने वाले व्यक्ति का संपर्क बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा टोला शिवपुर निवासी उसके मामा से पाया गया।

रेलवे में मामा का टेंडर होने के नाम पर ही उक्त व्यक्ति ने वाहनों को किराए पर लिया था। यहां बृजमनगंज पुलिस ने सभी पक्षों को तलब किया। वाहन स्वामियों का बताना है कि उक्त व्यक्ति ने उनके वाहनों को अलग-अलग लोगों के हाथ गिरवी रखकर पैसे वसूल लिए हैं और अब फंसने के बाद वाहन लौटाने में आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed