फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The load of Baikunthpur feeder has reduced, providing relief from the problem of low voltage.

Maharajganj News: बैकुंठपुर फीडर का लोड घटा, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत

Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The load of Baikunthpur feeder has reduced, providing relief from the problem of low voltage.
चेहरी फीडर जिसकी बढ़ाई गई दक्षता। 
महराजगंज। गर्मी के दस्तक देते ही कूलर पंखे चलने लगे हैं। तापमान में हो रही वृद्धि से बिजली की खपत के सापेक्ष लाइन लास, लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्याएं बढ़ती हैं। इस बार नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम बेहतर इंतजाम का दावा कर रही है। इस पर निगम ने 9.39 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

महराजगंज जिला मुख्यालय के बैकुंठपुर फीडर पर पूरे नगरीय क्षेत्र का जिम्मा होने के कारण गर्मियों में लोड कुछ इस कदर बढ़ जाता कि आपूर्ति घंटों बाधित रहती। इससे निपटने व बैकुंठपुर को पोषित करने के लिए मुख्यालय फीडर अलग किया जा चुका है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी तो लो वोल्टेज व फाल्ट की दिक्कत सामने आने लगी।
विज्ञापन

लाइन लास व फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए विद्युत महकमे ने वित्तीय वर्ष शुरू होते ही दो 33/11 के दो उपकेंद्र विकसित करने के लिए डीपीआर भेजा लेकिन इसे स्वीकृति अक्तूबर 2025 में मिली। इससे 33/11 उपकेंद्र धनेवा व हरपुर तिवारी में बनाने के लिए 6.23 करोड़ रुपये तो चेहरी में 5 एमवीए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए 3.13 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। मऊपाकड़ व धनेवा के लगभग 5000 उपभोक्ता जो पहले बैकुंठपुर फीडर से संबद्ध थे उन्हें धनेवा फीडर से जोड़ा जा चुका है। ो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed