फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The list of examination centres could not be released even on the third day of the scheduled date.

Maharajganj News: तय तिथि के तीसरे दिन भी नहीं जारी हो सकी परीक्षा केंद्रों की सूची

Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The list of examination centres could not be released even on the third day of the scheduled date.
प्रबंधक व प्रधानाचार्य लेते रहे विभागीय कर्मियों से जानकारी
विज्ञापन

2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 70,707 परीक्षार्थी
महराजगंज। यूपी बोर्ड से निर्धारित तिथि के तीसरे दिन शनिवार को भी विभागीय वेबसाइट पर जनपद के परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं जारी हो सकी। सूची का विलंब प्रधानाचार्य व प्रबंधकों की बेचैनी बढ़ा रहा है। शनिवार लगभग पूरे दिन डीआईओएस दफ्तर में सरगर्मी का माहौल दिखा। किसी स्कूल के प्रबंधक तो किसी के प्रधानाचार्य विभागीय कर्मियों से जानकारी लेते दिखे। जनपद के कुल 278 माध्यमिक स्कूलों में से परीक्षा केंद्र चयनित होने हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद से कुल 70,707 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की तिथि निर्धारित की गई थी। बृहस्पतिवार से शनिवार तक दिन भर कार्यालय से लेकर विद्यालयों तक हलचल बढ़ी रही। शाम तक इंतजार होने के बाद परिषद की वेबसाइट पर सूची जारी नहीं हो सकी। कुछ संचालक अपने विद्यालय की साफ-सुथरी छवि और संसाधन उपलब्धता के आधार पर चयन पक्का मान रहे थे। ऐसे संचालक देरी से परेशान हो रहे हैं। जिन विद्यालयों को पहली बार केंद्र बनने का अवसर मिला है वह भी सूची का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
यूपी बोर्ड के निर्देश पर सभी माध्यमिक स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट समय से अपलोड करा दी गई थी। 27 नवंबर को बोर्ड से सूची जारी होनी थी लेकिन अभी तक वेबसाइट पर नहीं अपडेट हुई है। वेबसाइट पर स्कूलों की सूची आने के बाद आपत्ति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed