फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The jam has reduced...still 1700 cargo vehicles are in the queue

Maharajganj News: कम हुआ जाम...अभी भी 1700 मालवाहक कतार में

Mon, 06 Apr 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The jam has reduced...still 1700 cargo vehicles are in the queue
सोनौली बॉर्डर पर लगा ट्रकों का जाम।  
जाम को कम करने के लिए रविवार को भी दो घंटे अधिक समय तक खुली रहेगी सीमा
विज्ञापन

रात 10 बजे से 12 बजे के बीच में 132 मालवाहकों को नेपाल में मिला प्रवेश
सोनौली। शनिवार की रात को नेपाल में मालवाहक गाड़ियों के लिए दो घंटे अतिरिक्त बॉर्डर खोलने की वजह से जाम की समस्या से कुछ राहत मिली। दो घंटे के अतिरिक्त समय में कुल 132 गाड़ियों को नेपाल में प्रवेश मिला। जाम की लंबाई भी घटकर छह किमी रह गई है। लेकिन अभी भी करीब 1,700 मालवाहक गाड़ियों की कतार लगी है। सामान्य दिनों में नेपाल में औसतन 250 गाड़ियां प्रवेश करती हैं।
सात दिनों से भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों के आठ किमी लंबे लगे जाम की समस्या को देखते हुए रविवार को भी आधी रात तक बॉर्डर खुला रहेगा। इसके तहत मालवाहक ट्रक रविवार को भी रात 12 बजे तक नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। शनिवार की रात 12 बजे तक नेपाल में कुल 457 ट्रकों को प्रवेश मिला। शुक्रवार को 325 ट्रक नेपाल गए थे।इसके पहले भी भारतीय सीमा में ट्रकों के जाम को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों ने बैरियर हटाकर रात 12 बजे तक निर्यात के समान को नेपाल भेजा था।
विज्ञापन

सोनौली भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनों की जाम की समस्या को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक के बाद शनिवार को रात 12 बजे तक सीमा खोलने पर सहमति बनी। जाम कम नहीं होने पर रविवार को भी रात 12 बजे तक मालवाहक ट्रक नेपाल जाएंगे। सोनौली बाॅर्डर शून्य से रविवार को भी छह किमी लंबे जाम में करीब 1700 ट्रक फंसे हैं। दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यों से आकर गड़ियां फंसी हैं। इसके कारण चालक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि दिन में सोनौली कस्बे में छोटे वाहनों के जाम के कारण ट्रक नेपाल में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। नेपाल भंसार में भी ट्रकों के प्रवेश को लेकर परेशानी हो रही है। जैसे-जैसे जगह मिल रहा है, गाड़ियां नेपाल जा रही है। इसको देखते हुए भारत और नेपाल दोनों देशों के कस्टम अधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर ट्रकों के लंबी कतार को कम करने के लिए यह निर्णय लिया हैै।

कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहकों के जाम की समस्या को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों के निर्णय के बाद रविवार को भी रात 12 बजे तक नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रक रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed