फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The importance of the counter has increased, online tickets will be available only after 15 minutes.

Maharajganj News: काउंटर का बढ़ा महत्व, 15 मिनट बाद ही मिलेगा ऑनलाइन टिकट

Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The importance of the counter has increased, online tickets will be available only after 15 minutes.
महराजगंज। रेल आरक्षण केंद्र का महत्व बढ़ाते हुए आईआरसीटीसी ने नया नियम पहली प्रभावी कर दिया है। पहली अक्तूबर से आनंदनगर रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र पर नई व्यवस्था प्रभावी कर दी गई। बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट ऑनलाइन वेबसाइट या एप से टिकट नहीं आरक्षित किए जा सकेंगे। शुरुआती 15 मिनट सिर्फ आरक्षण केंद्र से ही टिकट जारी हो रहे। रेल टिकट आरक्षण ऑननलाइन बिना आधार सत्यापित आईडी के आईआरसीटीसी की न तो वेबसाइट से ली जा सकती और न ही एप से। इसके लिए सत्यापित आईडी को जरूरी कर दिया गया जिससे जनसेवा केंद्र संचालक टिकट बुकिंग कर कालाबाजारी न कर सकें और रेलवे को यह जानकारी मिल सके कि ऑनलाइन टिकट किसकी आईडी से कितना निकाला जा रहा। साथ ही रेलवे ने सुबह आठ बजे टिकट खिड़की खुलने के बाद 15 मिनट तक किसी भी आईडी से बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed