फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Idgah built in the manure pit was razed to the ground with the help of JCB

Maharajganj News: खाद गड्ढे में बने ईदगाह को जेसीबी से किया जमींदोज

Sat, 10 May 2025 08:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 May 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
The Idgah built in the manure pit was razed to the ground with the help of JCB
ठूठीबारी। रामनगर ग्राम सभा में खाद गड्ढे की भूमि पर अवैध रूप से बने ईदगाह को प्रशासन ने जेसीबी मशीन से जमींदोज कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर देवान टोला में गाटा संख्या 296 रकवा 32 एयर खाद गड्ढा की भूमि है। इस पर अवैध तरीके से कब्जा कर ईद की नमाज पढ़ने के लिए चारों तरफ से ऊंची बाउंड्रीवॉल और गेट लगाकर पूर्ण से कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन की जांच में यह ईदगाह अवैध जमीन पर बना पाया गया। शनिवार की दोपहर एसडीएम निचलौल शैलेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर गांव के देवान टोले पर खाद गड्ढे की भूमि पर बने अवैध ईदगाह को जेसीबी मशीन से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान निचलौल के तहसीलदार अमित कुमार सिंह, ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा, लेखपाल मनीष पटेल और भारतेन्दु मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed