फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The hospital was raided and sealed

Maharajganj News: छापा मारकर अस्पताल किया सील

Sat, 01 Nov 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The hospital was raided and sealed
अस्पताल की जांच करने पहुंचे एसडीएम।
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौक बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पर छापा मार कार्रवाई की है। छापा में अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित होता मिला। जिसके बाद उसे तत्काल सील कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, एसीएमओ व निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि निजी क्लिनिक के भीतर एक मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा था। जब एसीएमओ ने संचालक से रजिस्ट्रेशन और क्लिनिक संचालन से संबंधित कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध संचालन की पुष्टि होने पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल अस्पताल को सील कर दिया। मौके पर कुछ दवाएं भी बरामद की गई। जिनके संबंध में औषधि निरीक्षक को पत्र भेजकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि चौक बाजार में निजी अस्पताल का संचालन हो रहा हैं और बिना अनुमति इलाज एवं दवा बिक्री का कार्य कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम गठित कर जांच कराई गई जिसमें आरोप सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed